Muzaffarpur News: आरपीएफ दारोगा के खिलाफ कमांडेंट को भेजी गई रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जंक्शन पर वेंडर के साथ मारपीट मामले में आरपीएफ दारोगा के खिलाफ मंगलवार को आरपीएफ मुजफ्फरपुर ने कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी है। मामले में पीड़ित वेंडर सिंटू कुमार साह, लीज होल्डर कर्मी राहुल कुमार और टाटा-थावे एक्सप्रेस के यार्ड मैनेजर रौशन कुमार का बयान दर्ज गया था। तीनों में मारपीट की पुष्टि की है। साथ ही बताया है कि घटना की रात दारोगा नशे में थे। उनके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। आगे अब आरोपित दारोगा का बयान दर्ज होगा। फिर इसकी समीक्षा के बाद जिम्मेदारी तय होगी। मालूम हो कि रविवार को दारोगा का जंक्शन पर मारपीट करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह भी पढ़ें- आरपीएफ दारोगा का जंक्शन पर वेंडर से मारपीट का वीडियो वायरल इसपर आरपीएफ ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.