मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामदयालु सिंह महाविद्यालय का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस संस्थान ने न केवल उत्तर बिहार बल्कि पूरे देश को राजनीति, समाजसेवा, विज्ञान और साहित्य के क्षेत्र में अद्वितीय विभूतियां दी हैं। ये बातें रविवार को आरडीएस कॉलेज के 78वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करते हुए कुलपति डॉ. दिनेश चन्द्र राय ने कहीं।

मुख्य अतिथि के विचार मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. रिपूसूदन श्रीवास्तव ने अपने छात्र जीवन से लेकर शिक्षक बनने तक के रोचक संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र का रिश्ता बहुत ही पवित्र और प्यारा होता है। कॉलेज के शिक्षक छात्रों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं। आरडीएस कॉलेज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रही है। यहां मिनर्वा क्लब जैसी संस्थ...