मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। रामदयालु सिंह कॉलेज की वार्षिक पत्रिका 'वर्तिक' का विमोचन कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर 19 जुलाई को किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने शुक्रवार को संपादकीय टीम के साथ बैठक कर पत्रिका की साज-सज्जा, संकलित रचना और छपाई पर विचार-विमर्श किया। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज पत्रिका बिल्कुल नए कलेवर के साथ तैयार हो चुकी है। संपादक डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पत्रिका में कॉलेज के पुराने व महान विभूतियों की दुर्लभ छवियों को संकलित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...