मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। क्षेत्रीय अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ शंकर रजक ने सोमवार शाम सदर अस्पताल की एसएनसीयू का निरीक्षण किया। उनके साथ क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक गजानंद गुप्ता और क्षेत्रीय लेखा प्रबंधक नरेश साहू भी मौजूद थे।अपर निदेशक ने बताया कि एसएनसीयू में अंडर वेट और प्री मैच्योर बच्चे भर्ती थे। बताया कि निरीक्षण के दौरान डॉक्टर और नर्स मौजूद थे। एसएनसीयू में अपर निदेशक ने शुरू हुई एमएनसीयू का भी निरीक्षण किया। एसएनसीयू में अभी चार बेड का एमएनसीयू चल रहा है, जिसे बढ़ाकर 9 बेड का किया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...