मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में विवि सेवा आयोग की ओर से नियुक्त शिक्षकों का वेतन जारी कर दिया गया है। इन शिक्षकों का वेतन लंबे समय जारी नहीं किया गया था। राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान और अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को वेतन दिया गया है। उप कुलसचिव-2 डॉ. अमर बहादुर शुक्ला ने बताया कि सभी शिक्षकों का प्रान नंबर जेनरेट कर दिया गया है। कुछ का वेतन जारी नहीं हुआ है। एक से दो दिन में उसे भी जारी कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...