मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आयुर्वेद की परीक्षा नहीं होने पर छात्रों ने बुधवार को बीआरएबीयू में प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि सत्र 2021-25 की फाइनल परीक्षा जल्द कराई जाए। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर बीआरएबीयू के प्रॉक्टर और परीक्षा नियंत्रक वार्ता करने के लिए आए। अधिकारियों ने कहा कि इस कोर्स के जो पदाधिकारी हैं, वे विवि से बाहर हैं।प्रदर्शन में शामिल बिहार छात्र संघ अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा परीक्षा नियंत्रक के अधीन यह परीक्षा आती है। परीक्षा की तिथि जल्द जारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह ने कहा कि छात्रों को कॉलेज के द्वारा धमकाया जाता है कि तुम विश्वविद्यालय नहीं जाओ। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि मैं नया आया हूं। बस पांच दिनों में आपको सूचना देंगे। इस मौके पर ...