मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: पारू। बहलोलपुर गांव में बुधवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर आम लोड पिकअप से 666 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मौके से चालक हरियाणा के हिसार जिले के बाडोपट्टी निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आम की ट्रे के नीचे छुपाकर रखी 666 लीटर शराब बरामद की गई है। मामले में पुलिस ने पांच तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...