मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के आमगोला से पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक सोमवार को लापता हो गया। उसने अपनी भाभी के मोबाइल पर एक मैसेज छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि यह उसका आखिरी मैसेज है। परिवार के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना काजीमोहम्मदपुर पुलिस को दी। पुलिस ने लापता युवक के मोबाइल को ट्रेस किया है तो उसका अंतिम लोकेशन पटना के गंगाब्रिज पर मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...