मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: देवरियाकोठी, एसं। देवरिया थाने के विशुनपुर सरैया गांव स्थित मलंग स्थान के समीप गुरुवार की रात बादमाशों ने आभूषण व्यवसायी पर फायरिंग कर दी। इसमें पारू थाने के चैनपुर चिउटाहा निवासी व्यवसायी मुन्ना साह बाल-बाल बच गए। गोली बाइक की डिक्की में लगी। वह देवरिया चौक स्थित दुकान बंद कर घर जा रहे थे। व्यवसायी ने बताया कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश बाइक के पीछे-पीछे चल रहे थे। मलंग स्थान के समीप लूटपाट की नीयत से फायरिंग कर दी। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि बदमाशों की पहचान की जा रही है। यह भी पढ़ें- ज्वेलरी दुकानदार को पिस्तौल दिखाकर लूटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...