मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मरीजों की आभा आईडी बनाने में मुजफ्फरपुर सूबे में 10वें स्थान पर है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में यह बात सामने आई है। समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक मुजफ्फरपुर में अब तक 55 प्रतिशत मरीजों की आभा आईडी बनाई गई है।आभा आईडी बनाने में सुपौल जिला पहले स्थान पर है। सुपौल में 62 प्रतिशत मरीजों आभा आईडी बनी है। वहीं, शेखपुर जिला दूसरे स्थान पर है। वहां 60 प्रतिशत मरीजों की आईडी बनी है। विभाग ने शत-प्रतिशत मरीजों की आभा आईडी बनाने का निर्देश दिया है। आभा आईडी के साथ मुजफ्फरपुर जिले में प्रसव पूर्व जांच में कौन सा प्रखंड अव्वल रहा है, इसकी भी रिपोर्ट तैयार की गई है। जिले में बंदरा प्रखंड को प्रसव पूर्व जांच और हाई रिस्क गर्भवतियों को खोजने में 100 में 90 अंक मिले हैं। कटरा प्रखंड...