मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शहर के वार्ड-7 के आनंदपुरी मोहल्ले में सड़क व नाला का निर्माण होगा। इसको लेकर टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर निगम के स्तर से चयनित ठेकेदार को कार्यादेश जारी कर दिया गया है। निगम की योजना के तहत आनंदपुरी में विजय कुमार के घर से बबलू के घर तक और माई स्थान के बगल वाली गली में विजय कुमार के घर तक सड़क व नाला बनाना है। इस पर 8.72 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क व नाला बनने पर लोगों को आवागमन में सुविधा होने के साथ ही जलजमाव की समस्या भी नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...