मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। विधान परिषद चुनाव के निवार्चन पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने गुरुवार को सभी चुनाव कोषांग के पदाधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि चुनाव में आदर्श आचार संहिता का हर हाल में अक्षरस: अनुपालन कराया जाए। निर्वाचन के सुचारु रूप से संचालन के लिए प्रमंडल स्तर पर 11 कोषांग क्रियाशील है। जिलों में भी निर्धारित मानकों के अनुरूप विभिन्न कोषांग सक्रिय किए गए हैं। सभी मिलकर स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराएं।बैठक में आयुक्त ने कोषांगवार तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। आदर्श आचार संहिता कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग, कार्मिक कोषांग, सामग्री कोषांग, मतपत्र कोषांग, सम्पर्क केन्द्र/हेल्प लाईन/नियंत्रण कक्...