Muzaffarpur News: आज होगी सशक्त स्थायी समिति की बैठक
मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुधवार की दोपहर ढाई बजे से नगर निगम सभागार में होगी। इसकी अध्यक्षता मेयर निर्मला देवी करेंगी। बैठक में कुल तीन एजेंडों पर विचार होगा। इनमें 30 मार्च, 11 मई और नौ जुलाई की बैठकों में लिए गए निर्णय के कार्यवाही प्रतिवेदन की समीक्षा शामिल है। वार्ड स्तर पर सार्वजनिक व सामुदायिक भवनों के जीर्णोद्धार के प्रस्ताव के अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकार से मिले अनुदान के आलोक में समर्पित उपयोगिता प्रमाण पत्र व बची हुई राशि से जुड़ी रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.