मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने और सौर ऊर्जा के इस्तेमाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बिजली विभाग ने नई पहल की है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शुक्रवार को आयोजित होने वाले विशेष शिविर में सरकारी कर्मियों और पदाधिकारियों के साथ उनके परिजनों को भी आमंत्रित किया गया है। कंपनीबाग स्थित टाउन हॉल में सुबह 11 बजे से लगने वाले इस शिविर की अध्यक्षता डीएम कुमार गौरव करेंगे। शिविर में सोलर पैनल लगाने पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी, बिजली बिल में संभावित बचत और योजना से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। इच्छुक कर्मियों और पदाधिकारियों के लिए मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा भी रहेगी। पूर्वी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया कि इसके लिए लगातार बैठकें क...