Muzaffarpur News: आज छिटपुट बारिश के आसार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को सुबह में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि, पूसा के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि तापमान सामान्य रहेगा। पुरवा हवा चलने से दिन में उमसभरी गर्मी रहेगी। कहीं-कहीं आंशिक बारिश हो सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पुरवा हवा छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.