मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने कहा कि आजादी के 80 वर्ष बाद भी छकौड़ीलाल साह, योद्धा सिंह और अनुराग सिंह को शहीद का दर्जा नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। वे भारत सरकार को पत्र भेजकर शहीद का दर्जा दिलाने और तीनों शहीद के नाम रेलवे स्टेशन का नामकरण के लिए ठोस पहल करेंगे। वे शनिवार को मंगुरहिया चौक और पारू में शहादत दिवस समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सौभाग्य है कि समारोह में शामिल होने का मौका मिला। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शहीदों के परिजनों को हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। राजद विधायक शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि इन शहीदों की कुर्बानी के बाद हमें आजादी मिली। शहीद का दर्जा दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा। तिरह...