मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: कांटी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांटी में शनिवार को आग से सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने अस्पताल के डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। दीपावली में पटाखे खुले एवं सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने, ज्वलनशील पदार्थों से दूरी बनाए रखने, दीपक एवं मोमबत्ती को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी। इस दौरान मॉकड्रिल भी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...