मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। कटारू पंचायत के कुआंरी गांव में मंगलवार को आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गए। इस दौरान दो गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गए। आग से करीब चार लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले कमली कुंवर के घर में आग लगी। देखते ही देखते सुदामा राम, सुनील राम, परसुराम राम तथा गुलाब कुमार राम के घरों में आग लग गई। प्रखंड प्रमुख मधुमाला कुमारी ने सीओ से अग्निपीड़ित परिवारों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...