मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दातापुर पंचभिड़वा पंचायत के रतनपुरडीही गांव में गुरुवार की रात आग लगने से छह घर जलकर राख हो गए। अगलगी में जेवर, अनाज, कपड़े समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान है। मुखिया पति चिदानंद द्विवेदी ने बताया कि शिवदेनी सहनी, रामदेनी सहनी, लक्ष्मण सहनी, अक्षय कुमार, दीपक कुमार और गुड्डू सहनी के घर जले हैं। उन्होंने प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। अग्निपीड़ितों ने सीओ और थानेदार को आवेदन देकर राहत की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...