Muzaffarpur News: आग लगने से घर जलकर राख
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: गायघाट। कोदईडीह में शनिवार की देर रात आग लगने से घर जलकर राख हो गया। पीड़ित राजकुमार साह ने रविवार की सुबह सीओ और बेनीबाद थाना में आवेदन दिया है। बताया कि शनिवार रात वह पड़ोसी के दरवाजे पर सोने चला गया था। आधी रात को परिवार के सदस्यों के चिल्लाने पर पहुंचा तो देखा कि घर में आग लगी है। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बहू को घर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। राजकुमार साह ने बताया कि घर में रखा सारा सामान राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सीओ पुष्प राज ने बताया कि जांच के बाद आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: रूपौली में आग लगने से घर जलकर राख यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: रूपौली में आग लगने से घर जलकर राख, पीड़ित परिवार को मिलेगी राहत राशि
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.