मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। मीनापुर-सीवाईपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क पर जलजमाव व कीचड़ से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को सड़क पर धानरोपनी की। ग्रामीणों ने बरुराज विधायक अरुण कुमार सिंह और संसद वीणा देवी के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों का कहना था कि सड़क से पैदल चलना भी मुश्किल है। कई बार जनप्रतिनिधियों एवं नगर प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद मुन्ना प्रसाद सहनी, अमरेश चौरसिया, पवन सहनी, मंजय सहनी, ब्रह्मदेव सहनी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...