Muzaffarpur News: आईटीआई में 19 को रोजगार मेला, 30 कंपनियां लेंगी भाग
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आईटीआई गन्नीपुर के मैदान में 19 नवंबर को जिलास्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला लगेगा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित मेले में बिहार सहित अन्य राज्यों की 25 से 30 कंपनियां भाग लेंगी।नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि मेले में शामिल होने के लिए बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। मेले में दो प्रतियों में बायोडाटा, फोटो, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के प्रमाणपत्र लेकर पहुंचना होगा। स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। मेले में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। भर्ती निजी क्षेत्र की रिक्तियों के लिए होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.