मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोबरसही हादसे में आईओसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अरविंदर सिंह साहनी सहित 11 के विरुद्ध गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया। यह परिवाद अधिवक्ता सह जनहित मंच के सचिव सुशील कुमार सिंह ने दाखिल किया है। अन्य आरोपितों में पीएनजी के कंट्री हेड प्रसून कुमार मिश्रा, आईओसीएल के राज्य प्रमुख एके सामंत्री, भारत पाइपलाइन के क्षेत्रीय प्रमुख पूर्वी एसके नंदी, पीएनजी पाइपलाइन के मुजफ्फरपुर के प्रोजेक्ट हेड अनीश कुमार, सुरक्षा एवं तकनीकी निगरानी अधिकारी, आरसीडी रोड डिविजन के कार्यपालक अभियंता गणेश, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, नरसिंह सिंह कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर नरसिंह सिंह व जेसीबी चालक विपिन कुमार शामिल हैं। कोर्ट ने परिवाद की सुनवाई के लिए 20 नव...