मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। छात्र संगठन आइसा की बैठक रविवार को हरिसभा चौक के निकट स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें पार्टी की 11 सदस्यीय जिला संयोजन समिति का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से नीरज कुमार को संयोजक, सौरभ कुमार और लोकेश सुजीत को सह-संयोजक चुना गया। इस दौरान संगठन के राज्य सचिव दीपांकर मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा का निजीकरण और भगवाकरण कर रही है। नई शिक्षा नीति शिक्षा-विरोधी है। कहा कि बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ आइसा निर्णायक आंदोलन करेगा। इस दौरान 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर 'भगत सिंह के सपनों का भारत' विषय पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मौके पर माले जिला सचिव जितेंद्र यादव और इनौस के जिलाध्यक्ष भी थे।...