मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। आंवला तोड़कर बेचने के विवाद में देवर ने भाभी और भतीजी पर चाकू से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। घटना गुरुवार दोपहर चार बजे भगवानपुर सरगणेशदत्त नगर रोड नंबर चार की है। मामले में पीड़िता ने शुक्रवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें देवर विजय कुमार पाण्डेय पर चाकू से हमला करने, मारपीट, कपड़े फाड़ने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी विजय कुमार पाण्डेय ने पीड़िता के आंवले के पेड़ से फल तोड़कर बेच दिया था। इस संबंध में पूछताछ करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने कमर से धारदार चाकू निकालकर पीड़िता के गले पर वार कर दिया। बचाव के दौरान चाकू उनके पैर में लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। पीड़िता की बेटी उन्हें बचाने दौड़ी तो ...