मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: सकरा। सकरा वाजिद गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। इस संबंध में सेविका पूजा कुमारी ने सकरा थाना में शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि चोरों ने बुधवार की रात आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर एलईडी टीवी, पंखा, सिलेंडर आदि की चोरी कर ली। गुरुवार को चोरी का पता चला। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...