मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल के नेत्र विभाग में आंख दिखाने पहुंचे मरीजों ने मंगलवार को हंगामा किया। मरीजों का आरोप था कि वे घंटों से लाइन लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, जबकि बाद में आने वाले लोगों को सीधे ओपीडी चैंबर में बुलाकर उनका इलाज किया जा रहा है। हंगामे से विभाग में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही। मरीज संजीत कुमार ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधक से की। उन्होंने बताया कि वह अपनी बुजुर्ग मां की आंख दिखाने आए थे। उनकी मां लाइन में लगी थी, जबकि बाद में आने वाले मरीज सीधे डॉक्टर के चैंबर में जाकर दिखा रहे हैं। इससे कतार में इंतजार कर रहे लोगों को परेशानी हुई। हंगामे के दौरान अस्पताल में तैनात गार्ड ने मरीजों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधक ने मामले की जानकारी ली। प्रब...