Muzaffarpur News: अहियापुर शाखा के महेश अध्यक्ष, अरविंद बने सचिव
मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की अहियापुर शाखा की मासिक बैठक रविवार को अखाड़ाघाट स्थित गायत्री मंदिर के पास निजी विवाह भवन में हुई। जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में शाखा का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से महेश कुमार सिंह को अध्यक्ष और अरविंद कुमार को सचिव चुना गया। जिलाध्यक्ष ने एकता और समन्वय पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को जोड़ने का आह्वान किया। मौके पर नंदकिशोर ठाकुर, कैप्टन आरडी राय, दीनबंधु शाही समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.