मुजफ्फरपुर, नवम्बर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को 35 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। थाने के पास जीरोमाइल स्थित एक निजी कॉलेज परिसर में झाड़ी में कंबल से लिपटा शव मिला है। शव दिखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। मृतका की नाक और मुंह से खून निकल रहा था। चेहरे और सिर के आसपास भी खून के निशान मिले हैं। अनहोनी के बाद महिला की हत्या के बिंदू पर जांच के लिए एसकऐमसीएच के एफएमटी विभाग से पुलिस ने आग्रह किया है।

पुलिस ने शुरू की जांच स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह कुछ लोग कॉलेज परिसर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर झाड़ी में पड़े महिला के शव पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने अहियापुर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जां...