मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाना के सदातपुर में जजुआर थाना के पहसौल गांव की मूल निवासी गायत्री देवी के गले से बाइक सवार अपराधियों ने मंगलसूत्र छीन लिया। वह अहियापुर के सदातपुर मोहल्ला में किराए के मकान में रहती है। गायत्री देवी के आवेदन के आधार पर अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह बीते मंगलवार को बैरिया में राशन लाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। बाइक सवार तेजी से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Chapra News: टहलने निकली महिला के गले से सोने की चेन झपटी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...