मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाने के शाहबाजपुर, राघोपुर गांव से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। शव घर में ही चौकी पर रखा हुआ था। मृतक के गले पर जख्म मिला है। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतका बीए की छात्रा है। वह सकरा थाने के मझौलिया गांव के निवासी प्रमोद दास की 19 वर्षीय पुत्री मधु कुमारी बताई गई है। वह समस्तीपुर के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।

मधु कुमारी की मौत की जांच परिजनों ने बताया कि वह विगत मार्च माह से ही घर से लापता थी। छानबीन में पता चला था मृतका मधु कुमारी पट्टीदार के रिश्ते में भाई के बेटे से ही प्रेम विवाह कर अहियापुर में रह रही थी। इस मामले में मृतका के पिता ने सोमवार को अहियापुर थाने में एफआईआर कराई है। उसने मधु के पति कौशल कुमार ...