मुजफ्फरपुर, नवम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। बाइक सवार बदमाशों ने अहियापुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छह घंटे के अंदर मंगलवार दो महिलाओं की गले से ढोलना, जिउतिया व चेन छीन ली। इस दौरान एक महिला काफी दूरी तक घिसटते चली गई। इससे वह चोटिल हो गई। दोनों ने अहियापुर थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है। मेडिकल ओवर ब्रिज के निकट मंगलवार की दोपहर एक बजे पहली घटना घटी। सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के टेंगरारी गांव की रीना देवी ऑटो से जूरन छपरा जा रही थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मेडिकल में महिला डॉक्टर की चेन छीनने वाले आरोपितों की होगी पहचान परेड मेडिकल ओवरब्रिज से पहले एक निजी हॉस्पिटल के निकट पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां...