मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना के गांधी नगर मोहल्ले में चोरों ने अलमीरा के लॉकर को तोड़कर 10 लाख रुपये के गहने चोरी कर ली। घर के दूसरे कमरे में गृहस्वामी मनीष की मां इंदू देवी सोई हुई थी। उनके कमरे का गेट चोरों ने बाहर से लॉक कर दिया। ऊपरी मंजिल पर मनीष पूरे परिवार के साथ सोए थे। उन्हें चोरों के आने की भनक तक नहीं लगी। सोमवार की देर रात हुई इस घटना की सूचना पर अहियापुर थाने की पुलिस डॉग स्क्वैड लेकर मंगलवार सुबह जांच के लिए पहुंची। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...