मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां में कार सवार मीनापुर के नेउरा गांव निवासी मो. नेयाज को बाइक सवार दो अपराधियों ने बुधवार की रात करीब 10 बजे गोली मार दी। दो पिस्टल से बाइक सवार बदमाशों ने नेयाज की कार को घेरकर गोली बरसाईं। कार के सामने के शीशे तो तोड़ते हुए नेयाज के सीने में गोली लगी। उसे गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पट्टीदार पर जमीन विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय: भूमि विवाद में चली गोलियां चार लोगों को लगी भूमि विवाद का विवरण नेयाज के छोटे भाई मो. फैयाज ने बताया कि दिन में नेउरा गांव में पैतृक जमीन को लेकर पट्टीदारों से झगड़ा हुआ था। शाम में मीनापुर पुलिस आई और दोनों पक्षों को समझाकर वापस च...