Muzaffarpur News: अस्पताल व जांच घर का किया निरीक्षण
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। जूरन छपरा मेन रोड स्थित जिला परिषद मार्केट में बुधवार को टीम ने अस्पताल और एक जांच घर का निरीक्षण किया। अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। पूछताछ में स्टाफ ने बताया कि रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्य से डॉक्टर साहब सीएस कार्यालय गए हैं। जांच घर में भी कोई कर्मचारी नहीं मिले। टीम ने संबंधित डॉक्टर/प्रभारी को बुलाकर रजिस्ट्रेशन समेत सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मुशहरी पीएचसी प्रभारी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों संस्थानों के कर्मियों को सभी अभिलेख दुरुस्त रखने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.