मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता/मृत्युंजय देशभर के सरकारी और निजी अस्पतालों में आईसीयू अब इमरजेंसी के पास रखनी होगी। सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में आये फैसले के बाद यह निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव ने इस बारे में राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज, सदर असपताल और सभी निजी अस्पतालों के संचालकों को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य विभाग ने इस आदेश का अनुपालन करने और जवाब देने के लिए पांच नवंबर तक का समय दिया है।

आईसीयू को इमरजेंसी के पास रखने का निर्देश सुप्रीम कोर्ट से जारी आदेश के मुताबिक अस्पतालों की आईसीयू में प्रशिक्षित डॉक्टर और नर्स को ही रखना होगा। इसके अलावा, अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों और नर्स की भी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द करनी है। आईसीयू में मरीजों के लिए जरूरी उप...