मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। ग्रामीण सड़कों पर बने अवैध स्पीड ब्रेकर को लेकर छात्र राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू यादव ने शनिवार को ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा है। बताया कि विजयी छपरा के संगम घाट से मिठनसराय होते हुए मुस्तफापुर, बंगाही तक जाने वाली 10 किलोमीटर सड़क पर करीब 100 से अधिक अवैध स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...