मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। बेरई निवासी संजय राय के घर से बरामद अवैध मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पर खनन विभाग ने रविवार को एक लाख जुर्माना लगाया है। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि खनन विभाग की टीम द्वारा ट्रैक्टर पर एक लाख जुर्माना लगाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि बेरई जाने वाली सड़क पर महुली चौक के समीप पांच दिन पहले उक्त मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की ठोकर से दो बच्चे घायल हो गए थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हंगाम किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...