मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के रेपुरा रामपुर बल्ली स्थित जैतपुर हाईस्कूल के समीप पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार और दो कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।मामले को लेकर शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जैतपुर हाईस्कूल के पास एक युवक हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जैतपुर थानाध्यक्ष रजनीकांत पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस ने भागने के क्रम में उसे खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए। एसडीपीओ ने बताया कि प्रिं...