मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार पुलिस अवर दारोगा परीक्षा देकर घर लौट रहे परीक्षार्थियों की भारी भीड़ रविवार को अवध असम और बाघ एक्सप्रेस से रवाना हुई। परीक्षा स्पेशल ट्रेनों में अपेक्षित भीड़ नहीं रही। मुजफ्फरपुर जंक्शन से सीवान और बापूधाम मोतिहारी के लिए एक-एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। समस्तीपुर मंडल ने मुजफ्फरपुर से दो, बेतिया, मधुबनी व समस्तीपुर से एक-एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन रवाना की, जो मुजफ्फरपुर होकर गुजरी।परीक्षार्थी इन स्पेशल ट्रेनों का इंतजार न कर समस्तीपुर के लिए अवध असम एक्सप्रेस और हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान तक जाने के लिए बाघ एक्सप्रेस से रवाना हुए। सामान्य और स्लीपर कोच परीक्षार्थियों से खचाखच भरे रहे। यह भी पढ़ें- Motihari News: सिपाही भर्ती: परीक्षार्थियों के लिए आज चलेंग...