Muzaffarpur News: अलग-अलग समय पर चल रहे दो पाली वाले सरकारी स्कूल
मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एक ही जिले में दो अलग-अलग समय पर दो पाली वाले सरकारी स्कूल चल रहे हैं। कमरों की कमी के कारण जिले में कई मिडिल व प्लस टू स्कूल दो पाली में स्कूल संचालन कर काम चला रहे हैं।
स्कूलों की समय सारणी जिले में 12 स्कूल ऐसे हैं, जिनकी पहली पाली 6.30 से चलती है तो 27 स्कूल 7 बजे से संचालित हो रहे हैं। कमरों की कमी के कारण पहली पाली में आठवीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं तो दूसरी पाली में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं चल रही हैं। जिले के 27 स्कूल ऐसे हैं जिनकी पहली पाली के लिए 7 से 11.30 बजे का समय और दूसरी पाली के लिए 12 से 5 बजे तक का समय निर्धारित है। पहली पाली के स्कूलों के लिए 11.30 से 12 बजे तक का समय मध्याह्न भोजन के लिए निर्धारित है। 12 स्कूल ऐसे हैं जहां पहली पाली की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.