मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: पारू। अलग-अलग जगहों पर सोमवार को सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। लालुछपरा मलाही मोड़ के पास वाहन की चपेट में आने से दामोदरपुर निवासी राजगीर राय की 48 वर्षीया पत्नी उर्मिला देवी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि पुत्र के साथ उर्मिला पूजा करने गई थी। उधर, जाफरपुर-बसैठा मुख्य मार्ग पर वाहन की ठोकर से साइकिल सवार 26 वर्षीय किशोर कुमार की मौत हो गई। मो. शमीम ने बताया कि मृतक सरैया थाने के सहदानी निवासी सत्यनारायण राम का पुत्र था। वह अपने बहनोई फुलाढ़ निवासी प्रदीप राम के यहां रहता था। पूजा की सामग्री खरीदने साइकिल से जाफरपुर बाजार जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...