Muzaffarpur News: अमीन-सर्वेक्षक संघ के संस्थापक का निधन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: सरैया। बनिया निवासी 95 वर्षीय रामनारायण सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वे एकीकृत बिहार-झारखंड अमीन-सर्वेक्षक संघ के संस्थापक थे। रामनारायण सिंह वास्फा, वैशाली के अध्यक्ष एवं चतुर्मुख महादेव मंदिर बनिया के संरक्षक थे। वे विशेष भू-अर्जन कार्यालय से भी जुड़े हुए थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में अमीन-सर्वेक्षक संघ के गठन और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन पर लोगों ने गहरी संवेदना जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.