मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल स्मृति समारोह समिति के संस्थापक सचिव अरुण कुमार शुक्ला ने जिला समाहर्ता मुजफ्फरपुर को पत्र भेजा है। इसमें अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड पर 15 अगस्त और 26 जनवरी को जिला प्रशासन स्तर पर झंडोत्तोलन व गार्ड ऑफ ऑनर की मांग की गई है। पत्र की प्रति आयुक्त तिरहुत प्रमंडल, एसपी, नगर आयुक्त, एसडीओ पश्चिमी और डीटीओ को भी भेजी गई है। समिति ने कहा है कि वर्ष 1917 से बैकुंठ शुक्ल गोलंबर पार्क में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन जिला प्रशासन के सहयोग से हो रहा है। बस स्टैंड को 'अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड' नामित किए जाने के बाद अब यहां भी शहीद के सम्मान में औपचारिक कार्यक्रम होना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...