मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। सिवाईपट्टी गांव में उपेंद्र महतो के घर पर गुरुवार को पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया है। उपेंद्र पर 26 वर्षीय रवि किशन के अपहरण का आरोप है। हालांकि पुलिस ने रवि किशन को पहले ही बरामद कर लिया है। 22 जून 2025 को वारदात को अंजाम दिया था। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपित के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया है। आत्मसमर्पण नहीं करने पर आरोपित का घर कुर्क किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...