Muzaffarpur News: अनियंत्रित पुलिस गाड़ी ने सैन्य जवान की बाइक में मारी टक्कर, हंगामा
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सिकंदरपुर मोड़ के पास शनिवार को अनियंत्रित पुलिस की गाड़ी ने एक सेना के जवान की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार जवान और उनकी पत्नी जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। इस कारण कुछ देर के लिए मौके पर भी हंगामा भी हुआ।पीड़ित जवान मूलरूप से अहियापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह अपनी पत्नी के साथ दीपावली को लेकर खरीदारी करने शहर आ रहे थे। इस दौरान सिकंदरपुर स्टेडियम के पास सामने से आ रही पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ठोकर लगने के बाद बाइक असंतुलित होकर गिर गई और दंपती जख्मी हो गए। घटना के बाद सड़क पर ही दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और हंगामा होता रहा। पीड़ित जवान ने पुलिस वाहन के चालक पर लापरवाही से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.