Muzaffarpur News: अनियंत्रित कार ने बिजली पोल में मारी टक्कर, टूट कर गिरा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र के अयाची ग्राम में सोमवार की दोपहर एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सीमेंट का भारी बिजली पोल टूटकर सीधे कार की छत पर आ गिरा। इससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। राहत की बात यह रही कि पोल गिरने के बाद भी कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह भारी पोल को उठाकर संभाला और कार के भीतर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पोल गिरने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.