Muzaffarpur News: अधिकारियों की लापरवाही से जल जीवन हरियाली मिशन का काम धीमा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में जल जीवन हरियाली मिशन की योजनाओं की प्रगति पर अधिकारियों की लापरवाही भारी पड़ रही है। इन योजनाओं का चयन होने से लेकर उससे संबंधित फंड का आवंटन तक होने के बावजूद उनको क्रियान्वित नहीं किया जा रहा है। ऐसे में योजनाएं ठंडे बस्ते में पड़ी हुई हैं। इसका उदाहरण लघु जल संसाधन विभाग के मुजफ्फरपुर प्रमंडल द्वारा तालाबों और पोखरों से गाद निकालने और उनके सौँदर्यीकरण की आधा दर्जन योजनाएं, जो चार महीने के बाद भी शुरू नहीं की जा सकी है।
तालाबों के काम में देरी इसका उदाहरण कटरा प्रखंड के पहसौल और जजुआर मध्य पंचायतों की दो तालाबें हैं। जजुआर मध्य के बेनी झा तालाब और पहसौल के उड़िया तालाब का चयन जल जीवन हरियाली मिशन (जेजेएचएम) के तहत इस साल मई महीने में किया गया था। जेजेएचएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.