मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। प्रखंड के केशव चौक के समीप अतिक्रमण हटाने के दौरान युट्यूबर जितेश कुमार गिरि के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया गया। साथ ही वीडियो भी डिलीट करा दिया गया। उसने मामले को लेकर रविवार को थाने में आवेदन दिया है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसे वीडियो बनाने से रोका, मारपीट की, गला दबाने का प्रयास किया और मोबाइल छीन लिया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसने छह को नामजद करने के साथ अन्य अज्ञात को मामले में आरोपित किया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...