मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी टीम ने सोमवार को शहर के आधा दर्जन इलाकों में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सड़क पर निर्माण सामग्री रखने वाले एक दुकानदार सहित दो लोगों पर जुर्माना लगाया गया। वहीं, कुर्बान रोड में नाले पर अतिक्रमण करने वाले 10 दुकानदारों को नोटिस भी दिया। उनको 24 घंटे के भीतर स्वत: अवैध निर्माण हटाने को कहा गया।उप नगर आयुक्त के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ टीम सुबह 11 बजे दाउदपुर कोठी इलाके में पहुंची। यहां मुख्य मार्ग में अतिक्रमण कर रखे करीब पांच दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। इसके बाद ब्रह्मपुरा, जूरन छपरा, कंपनीबाग होते हुए टीम सरैयांगज टावर पहुंची। यहां टीम को देखते ही दुकानदार सड़क तक फैला सामान समेटने लगे। टीम सड़क पर फैले सामान को ...